पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली

पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देश के कई हिस्सों में इस समय जोरदार बारिश हो रही है। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां बारिश की झड़ी लगी हुई है। मैदानी इलाके के साथ-साथ पहाड़ भी भीग रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला है। जहां लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही थी, इसी बीच कई इलाकों में बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली है। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली है। वहीं कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कल से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और दिल्ली में बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल से 24 जुलाई तक तक येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img