नशा माफिया के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

नशा माफिया के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

पूर्व भाजपा सरकार ने संसाधन जुटाने को कुछ नहीं किया, सुधार का कर रहे विरोधः मुख्यमंत्री

हेल्थ सर्विस और मेडिकल कॉलेज काडर होगा अलग-अलगः मुख्यमंत्री

शिमला 19 जनवरी, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय नूरपुर के लिए पांच करोड़ रुपये, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को आरम्भ करने के लिए तीन करोड़ रुपये, वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये, नूरपुर में सड़कों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये और जसूर-कटाहल सड़क के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नूरपुर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया और कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नशा माफिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह से पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान आरम्भ किए हैं तथा इस अभियान के तहत नशा तस्करों की 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम को राज्य में लागू किया है, जो कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लगातार शामिल अपराधियों को हिरासत में लेने में सक्षम बनाता है, जिससे सार्वजनिक हितों की रक्षा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार, वर्तमान सरकार पर 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण तथा कर्मचारियों की देनदारियों के 10 हजार करोड़ रुपये का बोझ छोड़ कर गई है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश में लोगों को गुणात्मक सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने संसाधन जुटाने के लिए कुछ नहीं किया और वह सुधार का विरोध कर रहे हैं, जबकि जनता राज्य सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयास कर रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सही समय पर बीमारी की पहचान के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध नहीं थीं। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक की मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि लोगों को प्रदेश के भीतर से विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हेल्थ सर्विस निदेशालय और मेडिकल कॉलेज का काडर अलग-अलग किया जाएगा।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्ष, 2023 में आपदा के दौरान राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से एक घर बनता है, जिसे दोबारा बनाना आसान नहीं होता, इसलिए मैंने अधिकारियों को घर के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में प्रभावितों की मुआवजा राशि को बढ़ाकर सात लाख रुपये करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार ने 28 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया। इसमें से 18 हजार करोड़ रुपये पहले से लिए ऋण और ब्याज लौटाने पर व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार वित्तीय सुधार ला रही है और प्रदेश के लोगों को सुविधाएं देने वाली संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार ने दक्ष प्रयासों से पिछले वर्ष 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया जबकि इस वर्ष 2400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछली डबल ईंजन की सरकार ने सभी सुविधाओं का स्तर निम्नस्तर पर पहंुचा दिया और चुनावी लाभ के लिए साधन सम्पन्न लोगों को भी सब्सिडी का लाभ दे दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संपन्न लोगों को सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, मजदूरों, किसानों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की संपदा पर सभी वर्गों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती के साथ-साथ दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। गाय का दूध 45 रुपये तथा भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।

पूर्व मंत्री सत महाजन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह प्रदेश अध्यक्ष थे तो मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष था। आज अजय महाजन के दिल में अपने लोगों के लिए वही दर्द है जो सत महाजन के दिल में था। लेकिन चुनाव हारने का नुकसान उस विधानसभा क्षेत्र को होता है।

पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री का नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया और कहा कि पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जन कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के छह हजार अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रुप में अपनाया है और पहली बार उन्हें देश के भ्रमण के लिए हवाई जहाज से भेजा और उन्हें थ्री स्टार होटल में ठहराने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बहुत जोश है और वह प्रगति के लिए एक नई दिशा दे रहे हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, कांग्रेस नेता कर्ण पठानिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img