Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

वीरेन्द्र सचदेवा बोले- अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा प्रस्ताव उनका मर्यादा पालन नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है

वीरेन्द्र सचदेवा बोले- अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा प्रस्ताव उनका मर्यादा पालन नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अप्रत्याशित घटना से सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन में इस्तीफा दे देंगे। यह आश्चर्य की बात थी क्योंकि इस पूरे समय में, उन्होंने भाजपा की सीएम पद छोड़ने की मांग का विरोध किया था। हालांकि, अब केजरीवाल के इस ऐलान के बाद भाजपा उनपर एक बार फिर से हमलावर हो गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए बड़े सवाल पूछे हैं। सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देना उनका मर्यादा पालन नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है। कल से जनता के बीच में जाना की वह बात कर रहे हैं मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि दिल्ली के लाखों परिवारों को शराब के नशे में धकेलने वाले केजरीवाल कल दिल्ली की महिलाओं के बीच जा कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि जिस बच्ची के पिता ने पढ़ाई में लगने वाली पैसे को शराब खरीदने में खर्च किया, क्या उस परिवार से मिलने की अरविंद केजरीवाल हिम्मत रखते हैं तो वह मेरे साथ चले। दिल्ली के युवा को नशे में धकेलने वाले अरविंद केजरीवाल से आज दिल्ली की जनता उनके भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *