Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

विजिलेंस द्वारा 49800 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार काबू

विजिलेंस
विजिलेंस द्वारा 49800 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार काबू

विजिलेंस द्वारा 49800 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हवलदार काबू

6,50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था आरोपी पुलिसकर्मी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 18 सितंबर:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस थाना नकोदर देहाती, जिला जालंधर में तैनात एक हवलदार कंवरपाल सिंह को 49,800 रुपये की अवैध रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे जालंधर की अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मदरसा निवासी लखविंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है और उसने पी.एच.जी. में सेवा करते हुए अपने चाचा की मृत्यु के बाद, 2017 में जिला कमांडर, पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) कार्यालय, फरीदकोट में दया के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को होम गार्ड में दया के आधार पर नौकरी दिलाने के बदले 6,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने आगे आरोप लगाया कि हवलदार ने उसे पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद, आरोपी हवलदार ने उसे बार-बार फोनपे के माध्यम से रकम अपने एचडीएफसी खाते में ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। जिसके कारण शिकायतकर्ता ने चार ट्रांजैक्शनों में 10,000 रुपये (प्रति ट्रांजैक्शन) ट्रांसफर किए और बाद में 9800 रुपये और ट्रांसफर किए। इस तरह से शिकायतकर्ता ने कुल 49,800 रुपये उक्त पुलिसकर्मी के एचडीएफसी खाते में भेजे।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह साबित हो गया है कि उक्त हवलदार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली थी। इस जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
————

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *