विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नोएडा पुलिस पर लगाए आरोप

अमर सैनी

नोएडा। दादरी में हाल ही में एक कंटेनर में मांस पकड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को विधायक डीसीपी कार्यालय पहुंचे और इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “जब मांस पकड़ा गया था तो मैंने गोदाम को सील करने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शुरुआती जांच में मांस को भैंस का बताया जा रहा था, लेकिन प्रयोगशाला परीक्षण में यह गाय का मांस निकला।” नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा, मैंने इस मामले में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर और ग्रेटर नोएडा के डीसीपी को कॉल किया। सुबह से शाम तक घंटी बजती रही, लेकिन कॉल नहीं उठाया। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीयूजी नंबर पर उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है, लेकिन डीसीपी और कमिश्नर ने मेरा फोन तक नहीं उठाया। यह गंभीर लापरवाही है। वमैं इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह से करूंगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी गौकशी जैसे संवेदनशील मामलों में लिप्त हैं और सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

दादरी में मांस मिलने से गोरक्षकों में गुस्सा

विधायक ने कहा, “मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि गौकशी जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन यहां पर प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मुझे इस बात की पीड़ा है कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर लापरवाही बरती जा रही है।” वहीं, दादरी में मांस बरामदगी के इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। स्थानीय जनता और धार्मिक संगठनों ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img