Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Vian Mulder Century vs Zimbabwe: काव्या मारन के खिलाड़ी ने टेस्ट में ठोका पहला शतक, IPL में मिला था सिर्फ एक मौका

Vian Mulder
Vian Mulder Century vs Zimbabwe: काव्या मारन के खिलाड़ी ने टेस्ट में ठोका पहला शतक, IPL में मिला था सिर्फ एक मौका

SRH के खिलाड़ी Vian Mulder ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में शानदार शतक जड़कर सबको चौंका दिया। IPL 2025 में उन्हें सिर्फ एक मैच में मौका मिला था, अब बल्ले और गेंद दोनों से किया धमाल।

Vian Mulder ने ठोका करियर का पहला शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में मचाया तहलका

IPL 2025 में Sunrisers Hyderabad के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर Vian Mulder ने अपने टेस्ट करियर की सबसे शानदार पारी खेली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में मूल्डर ने पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 149 गेंदों में सेंचुरी जड़ी और टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

काव्या मारन के खिलाड़ी ने मचाया गदर, पहली बार ठोका ऐसा शतक, IPL में सिर्फ एक मैच में मिला था मौका | Wiaan mulder century south africa zimbabwe harare test

गेंद से कहर, अब बल्ले से कमाल

मैच की पहली पारी में वियान मूल्डर ने 4 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में बल्ले से कमाल कर ऑलराउंड प्रदर्शन की मिसाल पेश की। उनके इस प्रदर्शन से जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली है।

ओपनर के जल्दी आउट होने के बाद आया तूफानी जवाब

दूसरी पारी की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीत्ज्के का विकेट सिर्फ 1 रन पर गंवा दिया था, जिसके बाद वियान मूल्डर तीसरे नंबर पर क्रीज पर आए और तेज तर्रार शतक जमाया। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी और डेविड बेडिंघम के साथ दो शानदार अर्धशतकीय साझेदारियां भी कीं।

काव्या मारन के खिलाड़ी ने मचाया गदर, पहली बार ठोका ऐसा शतक, IPL में सिर्फ एक मैच में मिला था मौका | Wiaan mulder century south africa zimbabwe harare test

IPL में नहीं मिला ज्यादा मौका

Sunrisers Hyderabad ने Vian Mulder को IPL 2025 ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। यह बात अब और दुखद लगती है क्योंकि उनके हालिया प्रदर्शन से ये साफ है कि उनके पास मैच जीताने की काबिलियत है।

क्या SRH ने कर दिया था गलत फैसला?

Vian Mulder का यह प्रदर्शन SRH टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल खड़ा करता है। एक ऐसा ऑलराउंडर जो टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद दोनों से छा जाए, उसे IPL जैसे बड़े मंच पर नजरअंदाज करना शायद जल्दबाजी थी।

क्या आगे मिलेगा Vian Mulder को और मौके?

इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही है कि Vian Mulder को भविष्य में IPL और साउथ अफ्रीकी टीम दोनों में और मौके मिलेंगे। काव्या मारन की SRH फ्रेंचाइज़ी अगर भविष्य की योजना में ऑलराउंडरों पर भरोसा दिखाना चाहती है, तो मूल्डर जैसे खिलाड़ी उनके लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें