Veterinary Hospital: गौतमबुद्धनगर के जर्जर पशु चिकित्सालयों की सुधरेगी दशा, नए भवनों के लिए बजट की मांग

Veterinary Hospital: गौतमबुद्धनगर के जर्जर पशु चिकित्सालयों की सुधरेगी दशा, नए भवनों के लिए बजट की मांग

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में लंबे समय से जर्जर पड़े पशु चिकित्सालयों के भवनों की हालत सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। खराब भवनों के कारण पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर भवन इतने जर्जर हो चुके हैं कि वहां बैठकर विभागीय काम करना भी मुश्किल हो गया है। अब विभाग ने नए भवनों के निर्माण के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ शासन को पत्र भेजकर बजट की मांग की है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि बरौला और गढ़ी बहलौलपुर स्थित पशु चिकित्सालयों के नए भवनों के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है। वहीं वैदपुर स्थित पशु चिकित्सालय के नए भवन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

इसके अलावा जेवर, कासना, जहांगीरपुर, शाहपुर, विलासपुर, देवटा, बोड़ाकी, जारचा, कलौंदा, बिसरख, प्यावली और दुजाना के पशु चिकित्सालयों के भवनों के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। विभाग की ओर से इन भवनों की मौजूदा स्थिति और नए निर्माण की आवश्यकता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद इन स्थानों पर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर भवनों के कारण पशुओं के उपचार और विभागीय कार्यों में भी परेशानी हो रही है। कई जगह चिकित्सकों और कर्मचारियों को सीमित संसाधनों में काम करना पड़ रहा है।

नए भवनों के निर्माण से पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ पशुपालकों को भी सुविधाएं मिल सकेंगी। बेहतर भवन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से पशुओं के उपचार से जुड़ी सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

दादरी का भवन तैयार, दो जगह निर्माण जारी

दादरी स्थित पशु चिकित्सालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा मायचा और खेड़ी भनौता गांव स्थित पशु चिकित्सालयों के नए भवनों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों भवनों का निर्माण कार्य अगले दो से तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

विभाग का कहना है कि इन भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं अन्य जर्जर पशु चिकित्सालयों के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img