Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Vehicle Theft Gang: अंतरराज्यीय वाहन चोर और मोबाइल स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश, 22 वाहन और 31 मोबाइल बरामद

Vehicle Theft Gang: अंतरराज्यीय वाहन चोर और मोबाइल स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश, 22 वाहन और 31 मोबाइल बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी और मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 22 दोपहिया वाहन, स्नेचिंग के 31 मोबाइल फोन, 2,500 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के मुताबिक थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-24 और खोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के घड़ोली डेयरी फार्म निवासी 19 वर्षीय विक्की यादव उर्फ मोटा, मयूर विहार फेस-3 निवासी 19 वर्षीय करण नागर, मयूर विहार फेस-3 निवासी 21 वर्षीय रविन्द्र और मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार निवासी 26 वर्षीय विश्वा महतो उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विश्वा महतो वर्तमान में खोड़ा कॉलोनी में रह रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में वारदात करने की जानकारी दी है। गिरोह के सदस्य पहले सुनसान स्थानों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर वहां खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर लेते थे।

चोरी किए गए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल कथित तौर पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों में किया जाता था। आरोपी इन्हीं वाहनों पर अलग-अलग इलाकों में घूमते और सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन झपट लेते थे। वारदात के बाद पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए चोरी के वाहनों को जंगल, झाड़ियों या अन्य सुनसान स्थानों पर छिपा दिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक स्नेचिंग के बाद मोबाइल फोन को बेचने के लिए भी गिरोह ने अलग व्यवस्था बना रखी थी। कुछ मोबाइल फोन राहगीरों को कम कीमत पर बेच दिए जाते थे, जबकि कुछ फोन विश्वा महतो कथित तौर पर बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचता था। मोबाइल और चोरी के अन्य सामान को बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 22 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा स्नेचिंग के 31 मोबाइल फोन, 2,500 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद वाहनों और मोबाइल फोन को संबंधित चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं से मिलाने की प्रक्रिया में जुटी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-24, बिसरख और सेक्टर-39 थानों के अलावा दिल्ली के सरिता विहार और न्यू अशोक नगर थानों में भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं। सेक्टर-24 थाने में आरोपियों के खिलाफ चोरी, स्नेचिंग और अवैध हथियार समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, चोरी के वाहन और मोबाइल खरीदने वाले लोगों तथा आरोपियों की अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। उनके पुराने आपराधिक इतिहास के संबंध में भी संबंधित थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें