Noida: ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के निवासियों का बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Noida: ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के निवासियों का बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिल्डर पर मनमानी, घटिया निर्माण कार्य और प्राधिकरण पर मिलीभगत व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। निवासियों का कहना है कि वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

निवासियों के अनुसार सोसाइटी का निर्माण कार्य शुरू से ही घटिया गुणवत्ता का रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से वे लगातार बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण को निर्माण से जुड़ी खामियों, संरचनात्मक कमियों और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों की लिखित शिकायतें देते आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि बिल्डर ने बेसमेंट में टावरों के नीचे स्थित लोड-बेयरिंग कॉलम में तोड़फोड़ और मरम्मत का काम कराया है। यह काम बिना निवासियों को सूचित किए किया गया, जिससे संदेह और बढ़ गया। निवासियों का कहना है कि लोड-बेयरिंग कॉलम किसी भी इमारत की मजबूती का आधार होते हैं और इनमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ जानलेवा साबित हो सकती है।

निवासियों ने यह भी दावा किया कि बिल्डर द्वारा एक स्ट्रक्चर ऑडिट करवाया गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट न तो सोसाइटी के निवासियों के साथ साझा की गई और न ही सार्वजनिक की गई। लोगों का आरोप है कि यदि ऑडिट में सब कुछ ठीक होता, तो बिल्डर रिपोर्ट सामने लाने से क्यों कतरा रहा है। इससे साफ है कि निर्माण में गंभीर खामियां हो सकती हैं, जिन्हें छिपाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्राधिकरण की जिम्मेदारी है कि वह समय-समय पर निर्माण कार्यों की जांच करे और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करे, लेकिन इस मामले में प्राधिकरण ने आंखें मूंद रखी हैं। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ही बिल्डर खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहा है।

निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे और जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वतंत्र एजेंसी से स्ट्रक्चर ऑडिट कराया जाए, रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और सोसाइटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img