Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Varanasi : वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के’ अवसर पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का मान बढ़ाया और कहा कि सरकार स्वच्छता कर्मियों को मानदेय की गारंटी दे रही हैं। यदि कोई उनके मानदेय में कटौती करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निगम काम कर रहा है। स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा के तहत उपचार के लिए अस्पताल की सुविधा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को सुरक्षा बीमा मिलेगा। दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार के लोग लाचार नहीं होंगे। उनका भी पीएफ कटेगा। सेवानिवृत्त होने पर उनके पास खुद की पूंजी भी होगी और बैंक से इस पर ब्याज भी मिलेगा, जिससे वह बच्चों पर आश्रित नहीं होंगे, बल्कि अपना खर्च खुद उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को आत्मीयता के साथ अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी और सम्मान का भाव दिखाई दिया। सभी ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के बीच भोजन ग्रहण किया।

स्वच्छता कर्मियों की प्रतिक्रिया

काशी को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने के लिए आज हम लोगों को सम्मान मिला है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने हाथों से हम सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने हम सभी पर पुष्प वर्षा भी की। : रोहित- स्वच्छता कर्मी

मुख्यमंत्री जी ने हम लोगों की पीड़ा को समझा है और हमारी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। पहले हम लोगों के मानदेय से पैसे काट लिए जाते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री जी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उचित मानदेय मिलने से हम अपने परिवार का खर्च बेहतर तरीके से उठा सकेंगे। : वसीम- स्वच्छता कर्मी

हमारे काम को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने हमें सम्मानित किया है। ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री जी ने मानदेय और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, उनसे हम सभी सफाई कर्मी काफी खुश और उत्साहित हैं : अल्पना देवी-स्वच्छता कर्मी

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, वह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। त्योहार के मौके पर इससे बड़ी बात और क्या हो सकता है! मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मान मिलने और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलने से त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं : पुनवासी- स्वच्छता कर्मी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें