Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

*उत्तर प्रदेश के लोगों के हवाई सफर का सपना पूरा कर रही योगी सरकार* 

 

लखनऊ, 12 मार्च।* उत्तर प्रदेश के लोग अब हवाई सफर कर रहे हैं। योगी सरकार प्रदेश के लोगों के हवाई सफर का सपना पूरा कर रही है। 10 मार्च को ही पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के 5 जनपदों (आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़ और मुरादाबाद) में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और दो दिनों में ही यहां सारी फ्लाइट फुल होकर जा रही हैं। इस पर सीएम योगी ने भी खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक क्रियाशील एयरपोर्ट वाला प्रदेश है और ये 5 नए एयरपोर्ट यहां पर लोगों उड़ान की चाहत को नए पंख देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

 

*सीएम योगी ने भी किया उल्लेख*

सीएम योगी ने मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए नए एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी में आज देश के अंदर सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के अंदर क्रियाशील हैं। प्रधानमंत्री जी ने परसों आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। सोमवार से ही वायु सेवा उन एयरपोर्ट्स पर प्रारंभ हो चुकी है और यह पूरी तरह फुल होकर जा रही है। मालूम हो कि इन शहरों से 19 सीटर विमान उड़ान भर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन सभी विमानों की सीटें फुल होकर जा रही हैं।

 

*देखते ही बन रहा है लोगों का उत्साह*

जो फ्लाइट इन नए एयरपोर्ट्स से अब तक शुरू की गई हैं, उनमें लखनऊ से आजमगढ़, आजमगढ़ से लखनऊ,लखनऊ से अलीगढ़, अलीगढ़ से लखनऊ, लखनऊ से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ, लखनऊ से चित्रकूट और चित्रकूट से लखनऊ की फ्लाइट्स शामिल हैं। ये सभी फ्लाइट्स निर्धारित यात्रियों को लेकर रवाना हो रही हैं। हवाई सफर के लिए इन जिलों के लोगों के उत्साह को देखते हुए एविएशन इंडस्ट्री भी उत्साहित है और जल्द ही डिमांड के अनुसार इन जिलों से कुछ और नई फ्लाइट्स का भी संचालन किए जाने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *