Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Uttarakhand : एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में ₹459 करोड़ से मजबूत होगी शोध संरचना, शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

New Delhi/Dehradun : विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने सहित उच्च शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में हेफा के तहत एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में ₹459.095 करोड़ की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना के विकास का प्रस्ताव रखा गया। धन सिंह रावत ने बताया कि यह परियोजना विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान और नवाचार को नई गति देगी। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं के विकास से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उन्होंने एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के नवनिर्मित परिसर के लोकार्पण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को आमंत्रित करते हुए समय देने का अनुरोध किया, ताकि परिसर में शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां जल्द शुरू हो सकें। साथ ही संस्थान के सुचारू संचालन के लिए स्थाई निदेशक की शीघ्र नियुक्ति की मांग भी रखी। उन्होंने एनआईटी परिसर में हो रहे जलभराव की समस्या से अवगत कराया और वहां रह रहे 6 परिवारों के उचित विस्थापन व पुनर्वास के लिए सहयोग मांगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों की सराहना करते हुए धन सिंह रावत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हाल में पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा हासिल किया है। इसके अलावा यूनेस्को एआई फॉर एजुकेशन अवार्ड-2026 के टीचर ट्रेनिंग वर्ग में एससीईआरटी उत्तराखंड की परियोजना के विश्व की शीर्ष छह परियोजनाओं में शामिल होने पर भी खुशी व्यक्त की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें