उत्तर प्रदेश,नोएडा: ठेकेदार पर धोखाधड़ी करने का आरोप

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश,नोएडा। पुलमेरिया गार्डन एओए के सचिव ने ठेकेदार और उसके साथियों पर स्विमिंग पूल का नवीनीकरण कराने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्रेटर नोएडा की पुलमेरिया गार्डन सोसाइटी की एओए के सचिव वेद प्रकाश वर्मा ने न्यायालय को बताया कि सोसाइटी में बने स्विमिंग पूल का नवीनीकरण करवाया जाना था। इसके लिए उनसे एक फर्म के प्रोपराइटर आशु जैन, सचिन जैन और संभव जैन ने संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म स्विमिंग पूल नवीनीकरण का कार्य कराती है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। सचिव के मुताबिक कार्य शुरू होने पर प्रोपराइटर को 15 लाख 75 हजार रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद काम करने वाली कंपनी ने लापरवाही शुरू कर दी। सही निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया। इस बारे में उनसे बात की तो उधर से कोई जवाब नहीं दिया गया और काम को बंद कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने बीच में काम छोड़ दिया। सचिन ने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी जाने लगी। इसके बाद एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया गया। यहां प्रोपराइटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आशु जैन, संभव जैन, सचिन जैन, रवि, हरेंद्र और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img