Uttar Pradesh : हापुड़ के ब्रजघाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Hapur : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर ब्रजघाट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बरेली जा रहे एक कार सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के प्यारा खडेरा निवासी 33 वर्षीय रामाभिलाष, दिल्ली निवासी दीपक चौहान और उनकी पत्नी शिवानी चौहान के साथ दिल्ली से बरेली जा रहे थे। सफर के दौरान जैसे ही उनकी कार टोल प्लाजा और ब्रजघाट के बीच पहुंची, तभी रामाभिलाष लघुशंका के लिए हाईवे के किनारे उतरे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामाभिलाष की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन का पता चल सके।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img