Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ के बृजघाट गंगा तट पर बाढ़ से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

Hapur News : हापुड़ में मानसून से पहले बाढ़ से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बृजघाट गंगा तट पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास में बाढ़ जैसी आपात स्थिति का कृत्रिम परिदृश्य बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान गंगा में फंसे लोगों को मोटरबोट से सुरक्षित निकालने, लाइफ जैकेट और लाइफ बॉय के उपयोग, प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा घायलों को स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक पहुंचाकर राहत शिविरों या अस्पतालों में भेजने जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। रेस्क्यू बोट, आउटबोर्ड मोटर, सर्च लाइट और रस्सियों जैसे आधुनिक उपकरणों की कार्यक्षमता भी जांची गई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

इसमें रिमोट कंट्रोल लाइफ बॉय और मोटरबोट का उपयोग कर डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने की तकनीकें शामिल थीं। मेडिकल टीम ने सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन कर नाविकों, आपदा मित्रों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और नागरिक सुरक्षा सहित कई विभागों ने सक्रिय भागीदारी की।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ जैसी आपदाओं में समय पर सूचना, प्रशिक्षित बचाव दल और आधुनिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग जनहानि को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने जनता से बाढ़ के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की। सिंह ने यह भी कहा कि ऐसे अभ्यास विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं, जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें