Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में उद्योगपति के घर डकैती के दो फरार बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Hapur : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में 1 जून को उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दो फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें इन आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह वारदात 1 जून को हुई थी, जब चार हथियारबंद बदमाशों ने नरेन्द्र अग्रवाल के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर से सवा किलो आभूषण, नगदी, एक बाइक और मोबाइल फोन लूट लिए थे।

इस घटना के बाद एडीजी, डीआईजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार रात को हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक और एसओजी की संयुक्त टीम को इस मामले में सफलता मिली। सुल्तानपुर रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में यूपी पुलिस का निलंबित सिपाही विक्की गौतम भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल भी हुए थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटा गया बड़ा माल बरामद किया है।

इसमें 24 लाख रुपये नकद, लूटे गए आभूषण, 10 चांदी के सिक्के, चार तमंचे, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन, पांच अन्य मोबाइल, लूटी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक शामिल है। डकैती के इस मामले में अभी दो बदमाश फरार हैं, जिनकी पहचान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी श्याम और मुरादाबाद के कटघर निवासी मोहित के रूप में हुई है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभिन्न राज्यों में भी सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है ताकि उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें