उत्तर प्रदेश : उधार के रुपये लेने के बहाने बुलाकर युवक पर किया हमला

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये लेने के बहाने बुलाकर एक युवक पर हमला किया गया। जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव सैदपुर निवासी रोहित ने नगर के मोहल्ला आवास विकास निवासी अनुराग गुर्जर से रुपये उधार लिए थे। रुपये देने वाले युवक ने उसे बहाने से हाफिजपुर थाना क्षेत्र की घुंघराला नहर पर बुलाया और उसके साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी रोहित ने मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी अनुराग गुर्जर से कुछ रुपये उधार लिए थे। को कुछ रुपये उधार दिए थे। इन रुपयों को प्रतिदिन देने की बात तय हुई थी।

पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले अनुराग गुर्जर ने उसे बहाने से घुंघराला नहर पर बुलाया। वहां पर पहले से ही अनुराग गुर्जर के साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। जिसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी और रुपये वापस नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img