Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठकLucknow : किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में महिला जूडो लीग और जूडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन

Hapur News : हापुड़ में भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत रविवार को हापुड़ डिस्ट्रिक्ट जूडो पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पिलखुवा स्थित विगब्योर इंटरनेशनल स्कूल में महिला जूडो लीग और जूडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हापुड़ जनपद के विभिन्न स्कूलों से लगभग सौ बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विधायक ने किया चैंपियनशिप का उद्घाटन

चैंपियनशिप का उद्घाटन धौलाना विधानसभा के विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया। उन्होंने बालिकाओं को खेल के प्रति जागरूक रहने और निष्ठा की भावना से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 8 ने रजत पदक और 16 ने कांस्य पदक जीते। कुल 32 पदक वितरित किए गए। पदक विजेताओं के अलावा, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और खेलो इंडिया की टी-शर्ट स्कूलों के माध्यम से वितरित की गईं।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन त्यागी, हापुड़ जिला जूडो पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन त्यागी, सचिव आशुतोष दास, दीपक पांडे, गजेंद्र चौधरी और अन्य स्कूलों के खेल शिक्षक उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें