Uttar Pradesh : हापुड़ में ऑटो-कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, 3 घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिल्ली रोड एक कंपनी के सामने हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, पिलखवा की ओर से एक ऑटो हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे ही ऑटो दिल्ली रोड पर स्थित मेरिनो सेंचुरी कंपनी के सामने पहुंचा तो कैंटर से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 3 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मेरिनो सेंचुरी कंपनी के कर्मचारियों ने भी तुरंत कंपनी की एंबुलेंस भेजकर घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कैंटर चालक की तलाश कराई जा रही है और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img