उत्तर प्रदेश : इंस्टाग्राम पर झांसा देकर युवती से दुराचार, प्रेमानंद महाराज के ‘एकांतिक दर्शन’ का टोकन देने का किया था वादा

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउसों में रूम दिलाने का काम करने वाले एक युवक पर आगरा निवासी युवती से दुराचार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने युवती को संत प्रेमानंद महाराज के होने वाले एकांतिक दर्शन का टोकन दिलाने का लालच देकर बुलाया और फिर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को उसके इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एकांतिक दर्शन के लिए टोकन की व्यवस्था कराई जा सकती है। इसके बाद ‘सुंदरम राजपूत’ नाम के युवक ने 12 सितंबर को उसे व्हाट्सएप पर संदेश भेजा और बताया कि टोकन मिल गया है। सुंदरम ने युवती को दर्शन के लिए सुबह साढ़े चार बजे का समय दिया।

बताए गए समय पर युवती अपने भाई के साथ कार से वृंदावन के प्रेम मंदिर पहुंची। वहीं सुंदरम बुलेट बाइक से मिला और बोला कि आगे कार नहीं जा सकती। इसके बाद युवती उसके साथ बाइक पर बैठ गई। सुंदरम उसे होटल राधा कृष्ण धाम में अपने तथाकथित ऑफिस लेकर गया, जहां से वह उसे एक कमरे में ले गया। वहां दी गई कॉफी में आरोपी ने नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के अनुसार, कॉफी पीने के बाद उसे बेहोशी छा गई और होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। इस दौरान सुंदरम ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

पीड़िता का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। यहां तक कि आगरा के होटल वैभव पैलेस में भी उसे जबरन बुलाकर दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वृंदावन पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी सुंदरम राजपूत के खिलाफ धारा 64(1) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी राजीव कुमार बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img