उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पति की मौत के मामले में पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा के जंगल में आम के पेड़ पर शव लटका मिला था। इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
दरअसल, पुलिस ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 29 जनवरी की सुबह गांव शाहपुर जट्ट निवासी धर्मपाल का शव गांव उपैड़ा स्थित बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला था। मृतक की पत्नी अंजू की तहरीर पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया गया कि उनका गांव में करीब सौ वर्गगज का मकान बना हुआ है।
इसमें वह अपने परिवार के साथ रह रही हैं। आरोप है कि गांव के ही सोनू, वीरेंद्र व कपिल रंजिश मानकर उनका मकान हड़पने के लिए उनके परिवार पर नाजायज दबाव बनाते आ रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली।





