उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में बाइक पर हुड़दंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Hapur : जिले में बाइक सवार तीन युवकों का सड़क पर हुड़दंग मचाते हुए वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में तीन युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए हुड़दंग करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बाइक चलाने वाला युवक बाइक को झुकाकर भी चलाते हुए नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो बनाकर किसी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बाइक नंबर की जांच कराई जा रही है। स्थानीय पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द मामले की जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button