Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आपराधिक वारदात करने की साजिश में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नहर पटरी पर चैकिंग करने के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

तमंचे और कारतूस बरामद

इनके कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ गढ़ वरुण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम सौरभ और विनीत निवासी गांव पसौली थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर बताए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये दोनों आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और उनके तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं।

सीओ की प्रतिक्रिया

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें