Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में 30 लाख रुपये के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से हो रही थी तस्करी

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान कार सवार दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 56 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मेरठ एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के उपनिरीक्षक द्विजेंद्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ गाजियाबाद-मुरादाबाद हाईवे-9 की सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक आर्टिका कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर कार से 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों के पास से 11,310 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर्टिका कार भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खबरूल हसन मियाह और अशदुल हक के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के साहिबगंज क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र और दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रह रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें