उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में हृदय गति रुकने से उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Hapur : हापुड़ में धौलाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा का मंगलवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस आकस्मिक घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मुकेश कुमार शर्मा पिछले 10 माह से यहां अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे उपनिरीक्षक शर्मा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। थाने में मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि क्षेत्र में आसपास कोई बड़ा और सुविधा संपन्न अस्पताल न होने के कारण उन्हें समय पर आपातकालीन चिकित्सा नहीं मिल पाई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अपने मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण वे सहकर्मियों और स्थानीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के लोगों में शोक छा गया। एसपी केजी सिंह सहित उच्च अधिकारियों ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button