Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत

Hapur News : हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आने वाले त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में अभी से ही सीटें फुल हो गई हैं। यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों के नाम और समय निम्नलिखित हैं:

आनंद विहार से जोगबनी स्पेशल ट्रेन : 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी और सुबह 10:18 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी। दो मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद की दिशा में रवाना हो जाएगी।दि

दिल्ली से सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन : 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी और रात्रि 12:48 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से ट्रेन दिल्ली के लिए चलेगी और शनिवार रात्रि 22:23 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

नई दिल्ली से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन : 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी और दोपहर 3:32 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में शनिवार को सुबह गोरखपुर से चलकर स्पेशल ट्रेन रात्रि 21:08 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आएगी।

यात्रियों को राहत

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। इससे लखनऊ, गोरखपुर और बिहार की तरफ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें