Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर शंकराचार्य अधोक्षजानंद का बड़ा बयान: “अंकुश नहीं लगा तो पूरे दक्षिण एशिया के लिए पैदा होगा खतरा”

Mathura News : मथुरा में शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों और हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर इन घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह स्थिति पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए एक बड़े संकट का रूप ले सकती है।

शंकराचार्य ने बांग्लादेश की कार्यकारी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह देश को संभालने में विफल साबित हो रही है, इसलिए वहां की जनता को जल्द से जल्द एक लोकतांत्रिक सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश के विरोधी नहीं हैं, लेकिन वहां सक्रिय हुए असामाजिक तत्व पूरे क्षेत्र की शांति के लिए खतरा हैं।

हाल के दिनों में बांग्लादेश में तीन हिंदुओं की निर्मम हत्या की खबर सामने आई है, जिसने भारत के सनातनी समाज को झकझोर कर रख दिया है। संत समाज ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का असर अब खेल जगत में भी दिखने लगा है। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को खरीदे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सनातनियों ने टीम मालिक शाहरुख खान को घेरते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार की मांग की। बढ़ते विरोध को देखते हुए बीसीसीआई द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को रिलीज करने के संकेत मिले हैं, जिसे हिंदू संगठनों की एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें