Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

रेस्क्यू डायरी : वाइल्डलाइफ एसओएस ने 2025 में आगरा और मथुरा से 1300 से अधिक जानवरों को बचाया

Mathura/Agra : वाइल्डलाइफ एसओएस ने वर्ष 2025 में आगरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1,300 जंगली जानवरों को सफलतापूर्वक बचाया है। यह उपलब्धि संस्था के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है, जो विशेष रूप से वन्यजीव बचाव कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

संस्था ने 600 से अधिक सरीसृपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, जिनमें मगरमच्छ, मॉनिटर लिज़र्ड और सांपों की कई प्रजातियां शामिल थीं। इसके अलावा, नीलगाय, हॉग डियर, लकड़बग्घा, तेंदुए का शावक, सांभर हिरण और कई बंदर सहित 433 स्तनधारी जीवों को भी बचाया गया। 295 पक्षियों को भी बचाया गया, जिनमें भारतीय मोर, बगुला और चील शामिल थीं।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “2025 चुनौतीपूर्ण और प्रेरणादायक दोनों रहा है। हमारी टीम ने त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देना जारी रखा। यह उपलब्धि हमारे कर्मचारियों, स्वयंसेवकों के समर्पण और वन विभाग की सहायता के बिना संभव नहीं होती।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “हर बचाव अभियान भारत की जैव विविधता के संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। शहरीकरण के विस्तार के साथ, अधिक से अधिक जानवर मानव-प्रधान क्षेत्रों में देखे जाते हैं, और उन्हें सुरक्षित मार्ग और पुनर्वास प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें