उत्तर प्रदेश : वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा के कजिन अनुज मेहरोत्रा का आकस्मिक निधन

Agra News : आगरा में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा के कजिन अनुज मेहरोत्रा का आकस्मिक निधन हो गया है। पेशे से व्यापारी अनुज की उम्र 48 साल थी और यमुना में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।

अनुज अपने पीछे पुत्र जय और पत्नी रचना सहित मां आशा मेहरोत्रा, चाचा जन प्रेम मेहरोत्रा और अनिल मेहरोत्रा, भाई भाभी प्रशांत-रंजीता और प्रवीण-सोनल, मयंक, अंकुर, पीयूष, भतीजे यश-पलक, देव, गुल, गजल का पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस अप्रत्याशित मृत्यु से पूरा परिवार गहन शोक में है। अनुज की मोजे बनाने की फैक्टरी थी और स्वभाव से हंसमुख अनुज के अचानक यूं दुनिया से रुखसत होने हर कोई हतप्रभ है।

खत्री बंधु सभा समेत कई व्यापारिक संगठनों ने शोक संदेश प्रेषित करते हुए आत्मा की शांति और परिजनों को सबल देने के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img