Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : मथुरा में गोमांस की सूचना से भड़का बवाल, घरों और टैंक से मांस बरामद

Mathura News : मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत सतोहा चौकी के अजय नगर में शुक्रवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब इलाके में गोमांस के भंडारण और कटान की सूचना फैली। सूचना मिलते ही दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया और कॉलोनी रणक्षेत्र जैसी स्थिति में बदल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी, सीओ रिफाइनरी समेत कई थानों की पुलिस और भारी फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थिति संभालते हुए संदिग्ध मकानों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों और कॉलोनी में बने एक बड़े टैंक से भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। मांस के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए वेटरनरी कॉलेज की प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

इसी दौरान पुलिस का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से कॉलोनी में स्थित कबाड़ के दो गोदामों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि आगजनी की घटना की आड़ में आरोपी मौके से फरार हो गए। आग लगने के बाद कॉलोनी के कई घरों से मुस्लिम समुदाय के लोग भी क्षेत्र छोड़कर चले गए।

आग की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बरामद मांस को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पूरे दिन कॉलोनी में तनावपूर्ण शांति बनी रही। एसपी सिटी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है और मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें