Himachal Welfare Fund: सुख आश्रय कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

Himachal Welfare Fund: सुख आश्रय कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

संख्याः 56/2026 शिमला 09 जनवरी 2026 हिमाचल प्रदेश डेंटल काउंसिल और एचपी डेंटल ऑफिसर ऐसोसिएशन ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सुख आश्रय कोष के लिए पांच लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख रुपये के चेक भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डेंटल काउंसिल और डेंटल ऑफिसर ऐसोसिएशन के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंशदान आपदा, संकट और कठिन परिस्थितियों में पीड़ित मानवता के राहत, सहायता और पुनर्वास कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सुख आश्रय कोष का उद्देश्य बेसहारा, अनाथ, जरूरतमंद बच्चों और कमजोर वर्गों को सुरक्षित आश्रय, शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करना है, वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष आपदाओं और आकस्मिक संकटों के समय जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन रेखा के रूप में कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों की सहभागिता से ही एक संवेदनशील और मानवीय व्यवस्था का निर्माण संभव है और ऐसे सहयोग सरकार के प्रयासों को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विभिन्न संस्थाएं सामाजिक दायित्व निभाते हुए इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों में आगे आएंगी। इस अवसर पर निदेशक दंत चिकित्सा एवं अध्यक्ष डॉ. सतीश चौधरी, पंजीयक डॉ. शैली परमार, हिमाचल दंत चिकित्सक संगठन के अध्यक्ष डॉ. कमलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सोनक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img