Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के कार्तिक पूर्णिमा मेले की तेजी से तैयारी, अस्थाई पुलिस लाइन बनकर तैयार

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी तेजी से चल रही है। मेले में आने वाले पुलिसकमिर्यों के लिए अस्थाई पुलिस लाइन भी बनकर तैयार हो गई है। आने वाले कुछ दिनों के बाद श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी आएगी।

पुलिस लाइन में सभागार और टेंट

पुलिस लाइन में सभागार बना दिया गया है ताकि मेला स्थल पर होने वाली बैठक हों सके। अधिकारियों के लिए टेंट लगा दिए गए है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के लिए टेंट लगा दिए है। इसके अलावा झूले, मौत का कुंआ, सर्कस वालों ने भी यहां पर पड़ाव डाल दिया है।

श्रद्धालुओं का आगमन तेज

भैया दूज का पर्व होने के बाद अब यहां पर श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो जाएगा। गढ़मुक्तेश्वर सर्किल की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में जनपद के पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। पुलिस कर्मी मेला स्थल पर पहुंच कर गश्त कर रहे है। यहां पर मौजूद पुलिस कर्मी रास्ते बनवाने और गन्ने की तेजी से कटान कराने में लगे हुई है।

प्रशासन और जिला पंचायत के कार्यालय

पुलिस लाइन के बाद अब यहां पर प्रशासन और जिला पंचायत के कार्यालय बनाए जाएंगे। अलग अलग सेक्टर में बनने वाले स्नान घाट के कार्य भी पूरे किए जा रहे है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि मेला स्थल पर तैयारी काफी तेज है। समय से कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें