उत्तर प्रदेश : हापुड़ में यशवीर महाराज को पुलिस ने रोका, कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में चेकिंग अभियान चलाने जा रहे थे महाराज

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में जा रहे स्वामी यशवीर महाराज को गढ़मुक्तेश्वर कस्बा में पुलिस ने रोक लिया। वे मेले में चेकिंग अभियान चलाने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

स्वामी यशवीर महाराज ने ऐलान किया था कि मेले में थूक, मूत्र या जेहादी गैंग का दुकान लगाता हुआ मिला तो उसे मेले से बाहर किया जाएगा। इस बयान के बाद वह शनिवार को मेले में जा रहे थे मगर अंबेडकर चौराहा पर पुलिस हरकत में आ गई और उन्हें मेले में जाने से रोक दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img