Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में 588 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 588 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दीक्षांत समारोह में मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड के साथ ही सभी आरक्षियों को औपचारिक रूप से पुलिस बल में शामिल कर लिया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया और निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने सराहना की।

दीक्षांत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। रिक्रूट आरक्षी मनीष कुन्तल को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम परेड कमांडर रामेश्वर सिंह, द्वितीय परेड कमांडर दिव्यांक शर्मा और तृतीय परेड कमांडर उदित कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में योगदान देने वाले उपनिरीक्षक अध्यापक, आईटीआई और पीटीआई स्टाफ को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन प्रखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व आरटीसी स्टाफ मौजूद रहे।

अपने संबोधन में कलानिधि नैथानी ने सभी नव नियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सतर्कता के साथ सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय संविधान और कानून के पालन की शपथ दिलाते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पासिंग आउट परेड के सफल आयोजन के साथ ही सभी 588 रिक्रूट आरक्षी अब पुलिस बल में अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें