Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में बुकमार्ट पर जीएसटी विभाग की 10 घंटे तक चली जांच, अहम दस्तावेज जब्त

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में प्राइवेट स्कूलों और बुक सेलरों की कथित सांठगांठ से छात्रों को महंगी दरों पर किताबें बेचे जाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सख्त रुख अपनाया। इसी क्रम में शनिवार को नगर के अंसारी रोड स्थित रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी विभाग की टीम ने करीब 10 घंटे तक व्यापक जांच अभियान चलाया।

यह कार्रवाई दोपहर लगभग एक बजे शुरू हुई और देर रात करीब दस बजे तक जारी रही। जांच के दौरान टीम ने दुकान में मौजूद स्टॉक और दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों को मौके पर बड़ी मात्रा में ऐसा माल मिला, जिसका कोई स्पष्ट और वैध लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। साथ ही बिना जीएसटी पंजीकरण के लेनदेन किए जाने के संकेत भी सामने आए।

प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि कुछ लेनदेन में कर चोरी की आशंका के तहत भुगतान निजी खातों में लिया जा रहा था। टीम के एक अधिकारी के अनुसार इस संबंध में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जीएसटी विभाग के उपायुक्त जयंत सिंह ने बताया कि मौके से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं और संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी कर स्टॉक, खरीद-बिक्री, वार्षिक टर्नओवर और अन्य वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की गहन जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी की इस कार्रवाई को लेकर अभिभावकों और छात्रों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें