Uttar Pradesh : हापुड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत, परिजनों में कोहराम

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी में शनिवार को एक मकान की तीसरी मंजिल पर पुताई कर रहे उस्मान (22) निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा की गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी उस्मान शनिवार सुबह मोहल्ला शिवपुरी स्थित एक मकान पर पुताई करने गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह मकान की तीसरी मंजिल पर पुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान स्वामी और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। मकान स्वामी और पुलिस ने उस्मान के परिजनों को घटना की जानकारी दी। उस्मान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक छा गया। सूचना पर परिजन और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उस्मान की मौत पर पत्नी फराना, पिता इस्लामुद्दीन, मां जरीना और बड़े भाई सद्दाम का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img