Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : महादेव के आशीर्वाद से सफल रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : नरेन्द्र मोदी, बोले पीएम, आतंक जब सामने हो, तो शिव धारण करते हैं रौद्र रूप, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत का रौद्र रूप

Lucknow/Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जिले के सेवापुरी स्थित बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भगवान महादेव के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से ही यह ऑपरेशन सफल हो सका है। भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की जा रही ‘अनर्गल बयानबाजी’ के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने देश की एकता और आत्मनिर्भर भारत की ताकत पर जोर देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

भोजपुरी में किया काशी की जनता को प्रणाम

जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित जनता के बीच पीएम मोदी ने अपना उद्बोधन ‘नम: पार्वती पतये हर हर महादेव’ से शुरू किया। भोजपुरी में बोलते हुए उन्होंने कहा, “सावन के पावन महीने में आज हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिले क अवसर मिलल ह। हम काशी के हर परिवार जन के प्रणाम करत हई।” उन्होंने बताया कि आज काशी से देशभर के लाखों किसानों से जुड़े हुए हैं और सावन का महीना तथा काशी जैसा पवित्र स्थान होने से इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और महादेव का आशीर्वाद

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे पहली बार काशी आए हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमले में मारे गये लोगों के परिवार की पीड़ा, बच्चों का दुख, बेटियों की वेदना ने मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर दिया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवारों को ये दुख सहने की हिम्मत दे। उन्होंने जोर देकर कहा कि काशी के उनके मालिकों (जनता) से उन्होंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वचन लिया था, जो अब पूरा हो चुका है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित किया।

भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा

प्रधानमंत्री ने शिव के दो रूपों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिव का अर्थ कल्याण है, लेकिन जब आतंक और अन्याय सामने होता है, तब महादेव रौद्र रूप धारण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रौद्र रूप देखा है। भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा।

देश की एकता और ऑपरेशन की ताकत का कराया अहसास

पीएम मोदी ने देश की एकता को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की एकता, ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बन जाती है। देश की एकता की हर बार नई चेतना जगा देती है। उन्होंने जनसभा से पूछा कि क्या भारत की ताकत और ऑपरेशन सिंदूर से उन्हें गर्व नहीं होता है? उन्होंने बताया कि तस्वीरें देखी होंगी कि कैसे भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने सटीक वार करके आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया। उन्होंने कहा कि आज भी पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आईसीयू में हैं।

विपक्ष पर तीखा हमला, कांग्रेस और सपा को खरी-खरी

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर सबसे ज्यादा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस, उनके चेले-चपाटे और उनके दोस्त इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर लिया। पाकिस्तान दुखी है, ये समझा जा सकता है, लेकिन पाकिस्तान का दुख कांग्रेस और सपा को सहन नहीं हो रहा। उधर आतंक का आका रोता है, इधर कांग्रेस और सपा वाले आतंकियों की हालत देखकर रोते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है और ऑपरेशन सिंदूर को ‘तमाशा’ कहा जा रहा है। पीएम ने जनता से पूछा कि आप ही बताएं कि क्या सिंदूर कभी तमाशा हो सकता है? हमारी सेना का पराक्रम और बहनों के सिंदूर के बदले को तमाशा कहने की हिम्मत और निर्लज्जता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या सपा से पूछकर आतंकियों को मारना चाहिए था?

सपा पर भी प्रधानमंत्री ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में समाजवादी पार्टी पीछे नहीं है। सपा के नेता संसद में कह रहे थे कि पहलगाम के आतंकियों को अभी क्यों मारा। अब बताइए, क्या उन्हें फोन करके पूछूं…”कि मारूं कि न मारूं?” क्या आतंकियों को मारने के लिए इंतजार करना चाहिए?” उन्होंने याद दिलाया कि जब सपा यूपी की सत्ता में थी, तब आतंकियों को क्लीनचिट देती थी और बम धमाकों के आरोपी आतंकियों से मुकदमे वापस लेती थी। पीएम ने कहा कि इन्हें आतंकियों के मारे जाने और ऑपरेशन सिंदूर के नाम से परेशानी हो रही है।

नया भारत भोलेनाथ को पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव बन जाता है

पीएम मोदी ने काशी की धरती से ऐलान किया कि ये नया भारत है और ये नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है।

स्वदेशी हथियारों ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत का कराया है अहसास

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम, स्वदेशी मिसाइलें, स्वदेशी ड्रोन्स ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत साबित की है। खासकर हमारी ब्रह्मोस मिसाइलों की दहशत भारत के हर दुश्मन के भीतर भर गई है। पाकिस्तान में ब्रह्मोस की आवाज से नींद नहीं आती। उन्होंने यूपी का सांसद होने पर गर्व जताते हुए बताया कि ब्रह्मोस मिसाइलें यूपी में बनेंगी। लखनऊ में इसकी मैन्यूफैक्चरिंग शुरू हो रही है। यूपी डिफेंस कॉरिडोर में बने हथियार भारतीय सेना की ताकत बनेंगे। पीएम ने जनसभा से पूछा कि आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति की बात सुनकर आपको गर्व होता है कि नहीं?” अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें