Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : दीपावली पर एसपी ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया त्योहार, बच्चों को उपहार, फल और मिठाइयां वितरित कीं

Hapur News : हापुड़ में दीपावली के अवसर पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फ्री गंज रोड पर निराश्रय सेवा समिति कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान एसपी ने बच्चों को उपहार, फल और मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने बच्चों के साथ दीप भी प्रज्वलित किए।

बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

रविवार की रात एसपी केजी सिंह अफसरों के साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचे। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई। एसपी ने बच्चों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के बारे में बातचीत की।

एसपी का संदेश

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने इस अवसर पर कहा, “दीपावली प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व है। यदि हम अपनी खुशियों में समाज के कमजोर वर्ग को भी शामिल करें, तो यह पर्व वास्तव में सार्थक बन जाता है। हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए कि उसके आसपास कोई भी व्यक्ति दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे।”

पुलिस कर्मियों से अपील

एसपी ने पुलिस कर्मियों से भी अपील की कि वे त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट और पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे।

बच्चों ने जताया आभार

बच्चों ने दीप जलाकर और ‘हैप्पी दिवाली’ के नारे लगाकर हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें