Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में अधिकारियों ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Bulandshar News : (अवनीश त्यागी) सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने टीम बनाकर शनिवार को जनपद के कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया।

कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण

अधिकारियों ने कावड़ यात्री सेवा शिविरों के लिए चयनित स्थलों, कांवड़ यात्रियों के आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेटिंग, भंडारा स्थल, कंट्रोल रूम और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम श्रुति ने आहार स्थित अंबेकेश्वर महादेव मंदिर व आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

मंदिर के महंत और मुख्य पुजारियों से वार्ता

अधिकारियों ने मंदिर के महंत और मुख्य पुजारियों से वार्ता करते हुए व्यवस्थित रूप से जल चढ़वाने के निर्देश दिए। अधिकारियों की टीम ने सिद्ध बाबा की समाधि स्थल और गंगा घाट का भी निरीक्षण किया। घाट पर साफ-सफाई और गहरे जल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए।

मार्गों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इसके बाद जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने टीम के साथ गांव चांसी, मवाई, हाजीपुर रजवाहा मार्ग, घुंघरावली बंम्बा मार्ग, गांव सुलेला- बुकलाना मार्ग, स्याना नहर पुलिस चौकी, नहर मार्ग कस्बा बुगरासी होते हुए हापुड़ के ब्रजघाट से बुलंदशहर सीमा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग पर झाड़ियों की सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सड़क मरम्मत के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, उप जिलाधिकारी स्याना, उप जिलाधिकारी अनूपशहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें