Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का हुआ अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिला कोई विवाद

Shefali Jariwala
Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का हुआ अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिला कोई विवाद

Shefali Jariwala का अंतिम संस्कार ओशिवारा में हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाद की कोई बात सामने नहीं आई। अंतिम दर्शन को पहुंचीं शहनाज गिल, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और हिंदुस्तानी भाऊ।

Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस जांच में अब तक नहीं मिला कोई संदेह

‘कांटा लगा‘ फेम और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट Shefali Jariwala  के निधन की खबर ने पूरे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम पूरा हो गया और उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, जहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई।

मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

Shefali Jariwala   की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू होकर मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट तक पहुंची। इस दौरान उनके करीबी मित्र और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा हिंदुस्तानी भाऊ उन्हें कंधा देते नजर आए। भावुक माहौल में परिवार और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे।

टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

शहनाज गिल

बिग बॉस में Shefali Jariwala   के साथ रहीं शहनाज गिल अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचीं। दोनों की दोस्ती शो के बाद भी बनी रही थी।

रश्मि देसाई

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई भी शेफाली के घर पहुंचीं और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

माहिरा शर्मा और आरती सिंह

माहिरा शर्मा और आरती सिंह अपने पति दीपक चौहान के साथ शेफाली के अंतिम दर्शन को पहुंचे। सभी सेलेब्स बेहद भावुक नजर आए।

पुलिस जांच: अब तक 8 लोगों के बयान दर्ज

Shefali Jariwala   की मौत के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। अब तक पुलिस ने 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, नौकर और अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं।

 सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह के चोट या विवाद के संकेत नहीं मिले हैं।

 ‘कांटा लगा’ से बनीं थीं पॉपुलर

Shefali Jariwala को 2002 में आए ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद वह कई रियलिटी शो और डांस प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं। ‘बिग बॉस 13’ में उनकी उपस्थिति को भी काफी सराहा गया था।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

उनकी अचानक मौत से टीवी और फिल्म जगत में गहरा शोक है। फैंस सोशल मीडिया पर #RIPShefaliJariwala ट्रेंड कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें