Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में अधिकारियों ने कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का‌ लिया जायजा

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कस्बा अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गंगा पुल रेती में लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्नान के लिए चिन्हित स्थल को सुरक्षित रखा जाए। गहरे जल में किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति न दी जाए। जल में मजबूत बैरिकेडिंग लगाने और बैरिकेडिंग से आगे किसी को भी स्नान के लिए न जाने देने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग अलग-अलग रखने को कहा गया।

बनाए जा रहे खोया-पाया केंद्र को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम से निगरानी करने को कहा गया। महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में कवर्ड चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए गए। मेले में प्रकाश, साफ-सफाई और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

मेले में लगने वाले कैंपों को भी चयनित स्थलों पर ही लगवाने को कहा गया। नगर पालिका, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्हें स्वयं मौके पर निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने कार्य संपादित करने को कहा गया। नगर पालिका के ईओ को मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया।

मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए श्रद्धालुओं और दुकानदारों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करने को कहा गया। मेले में पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका, संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी, नगर पालिका ईओ और सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें