उत्तर प्रदेश, नोएडा: विजय सिंह पथिक स्पोेर्ट्स कांप्लेक्स को उपयोगी बनाने पर मंथन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को उपयोगी बनाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण निजी कंपनी की मदद लेगा। इस कंपनी का काम जहां संचालक के चुनाव के लिए नियम व शर्त तय कराना होगा, वहीं, कैसे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मौजूद सुविधाओं को बेहतर करने के लिए भी सुझाव देना होगा।

ग्रेनो प्राधिकरण ने इसके लिए खेल के क्षेत्र में अनुभव रखने वाली निजी कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसी कंपनी व एजेंसी से 17 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद एक प्रजेंटेशन के जरिए कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी को सभी खेल के मैदान जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, एक्वेटिक सेंटर आदि के अलावा क्लब एरिया का भी तकनीकी ऑडिट करना होगा। इससे पता चल सकेगा कि इनका बेहतर उपयोग कैसे हो, यहां जरूरी सुधार को लेकर भी सुझाव कंसल्टेंट दे सकेगा। यहां कोचिंग के अलावा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय आयोजन कैसे कराए जा सकते हैं, यह भी कंसल्टेंट को बताना है। प्रबंधक खेल हरे कृष्णा का कहना है कि एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद प्रजेंटेशन कराया जाएगा। चयन समिति प्रजेंटेशन और तकनीकी आकलन के आधार पर ही कंसल्टेंट का नाम तय करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img