उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रक की टक्कर से टेंपो के परिचालक की मौत, चालक घायल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो के परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली बेगमपुर के रहने वाले सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सन्नी परिचालक मनोज के साथ गाड़ी में कुछ सामान लेकर हाथरस गया था। हाथरस से दोनों वापस दिल्ली लौट रहे थे। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में धूम मानिकपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम इनके टेंपो में एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने टेंपो के परिचालक मनोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक सन्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में घायल के भाई सुभाष ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img