उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पत्नी के भागने का बदला

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नरेश प्रजापति हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को घायल कर गिरफ्तार किया। बाद में तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, रोजा जलालपुर गांव के रहने वाले नरेश प्रजापति पूजा-पाठ का काम करते थे। मुख्य आरोपी प्रवीण शर्मा को शक था कि तीन साल पहले उसकी पत्नी नरेश के वशीकरण के कारण घर से भाग गई थी।

प्रवीण ने अपने दोस्त सुनील से हत्या की योजना बनाई। सुनील ने अन्य आरोपियों को गाजियाबाद की वेव सिटी में 100-100 गज के प्लॉट और एक-एक स्कॉर्पियो गाड़ी का लालच दिया। साथ ही एक-एक लाख रुपये देने का वादा किया। नीरज, सुनील, अंकित और सौरभ ने पहले रोजा जलालपुर जाकर वीडियो कॉल पर नरेश को पहचाना। 24 जुलाई को नीरज, सौरभ और अंकित वेव सिटी गए, जहां सुनील और प्रवीण शर्मा से मिले। इसके बाद बुलंदशहर के नरसेना के एक और व्यक्ति को प्रॉपर्टी का लालच देकर योजना में शामिल किया गया। 2 अगस्त को नीरज, अंकित, सौरभ तीनों सौरभ की मारुति स्विफ्ट से रोजा जलालपुर नरेश के गांव पहुंचे और गांव के बाहर से नरेश प्रजापति आता दिखाई दिया और नरेश को उन्होंने गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद यह लोग साजिश के तहत उसको बिठाकर बुलंदशहर के नरसेना ले गए और गमछा से नरेश का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया ।करीब रात को 8:00 बजे इन्होंने एक नहर के पास इसको बाहर निकाला और दाती से उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक कर यह फरार हो गए। पुलिस ने अब इस मामले में नीरज, सुनील, सौरभ, प्रवीण शर्मा व प्रवीण मावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आला कत्ल दांती, एक गमछा जो कि मृतक नरेश का था। इसके अलावा इस घटना में प्रयुक्त कीपैड मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी व 3 तमंचे बरामद किए है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img