उत्तर प्रदेश, नोएडा: शिकायतों के निपटारे में नोएडा पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निपटारा करने में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार जिले के सभी 27 थाने की रैंक पहली रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सितंबर माह की मूल्यांकन रिपोर्ट गुरुवार को जारी हुई। आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाने के प्रभारी और ऑपरेटर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत करने की बात कही है।

प्रत्येक शुक्रवार होती समीक्षा
पुलिस कमिश्नर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा के लिए हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है, जिसके कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसको सरकार की तरफ से नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को एक आसान और प्रभावी माध्यम प्रदान करना है।

बेहतर करने का रहेगा प्रयास
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबुद्धनगर का सितंबर माह में प्रथम रैंक पर आना एक बड़ी उपलब्धि है। यह नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान का प्रमाण है। जब शिकायतों का समाधान जल्दी और सही तरीके से किया जाता है, तो नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। प्रथम रैंक नागरिक संतुष्टि का मापदंड भी है। कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर पुलिस की तरफ से ऐसे ही सभी नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इन थानों की रैंक रही पहली
बीटा टू, इकोटेक थर्ड, सेक्टर-20, सेक्टर-63,जेवर, सूरजपुर, दनकौर, सेक्टर-142, सेक्टर-49, बादलपुर, दादरी, कासना, बिसरख, रबुपुरा, सेक्टर-113, नॉलेज पार्क, फेज थर्ड, सेक्टर-39, जारचा, फेज वन, सेक्टर-24, सेक्टर-126, इकोटेक वन, एक्सप्रेसवे, सेक्टर-58, फेज थर्ड और महिला थाना.

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img