उत्तर प्रदेश, नोएडा: बलिदानियों की गाथा पढ़ाओ, आक्रांताओं का गुणगान नहीं” – सदगुरु रितेश्वर जी महाराज

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा
अकबर और औरंगज़ेब ‘महान’ नहीं थे। महान तो वे हैं जिनके कारण आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमें वह इतिहास पढ़ाना होगा जो बच्चों को प्रेरणा दे, न कि गुलामी की मानसिकता। एक परिवार की पीढ़ियों को जिस तरह इतिहास की किताबों में बार-बार पढ़ाया जा रहा है, उससे भारत को पुनः मानसिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। जब तक हमारे बच्चों के पाठ्यक्रम में शहीद भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आज़ाद, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह और सनातन धर्म के वीरों की गाथाएँ नहीं जोड़ी जाएँगी, तब तक हमारा भविष्य सशक्त नहीं हो पाएगा। यह बातें सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की 118वीं जयंती का आयोजन में मुख्य अतिथि सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह मात्र 23 वर्ष की आयु में अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए और पूरे राष्ट्र को स्वतंत्रता का मंत्र सिखाया। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शिक्षा-पाठ्यक्रम को वास्तविक नायकों से जोड़ें, ताकि बच्चों के भीतर साहस, देशभक्ति और समाज-निर्माण की भावना जागृत हो।
इस अवसर पर समाज में अपनी प्रतिभा और कार्यों से दूसरों की ज़िंदगी में मुस्कान लाने वाले विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को यूथ आईकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया जिसमें श्रुति अग्रवाल, सीए संतोष केशरी, जतिन जिंदल, रोहित मित्तल, देवेन्द्र गंगल, दीपिका बाली, सोनिया शर्मा, प्रीति बत्रा, कुणाल सहगल, मनीष शर्मा, अंकुर शर्मा, रवि यादव, चैतन्य मेहरोत्रा शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश सिंह एवं लोकेश चौहान ने की।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. पीयूष अवाना, विपिन मल्हण, ललित ठकराल, ओमवीर यादव, विकी चौधरी, सतपाल यादव, सतनारायण गोयल, अशोक श्रीवास्तव, विभा चुघ, रचना यादव, गौरव मेहरोत्रा, नीरज शर्मा, उमेश बत्रा, रंजन तोमर, गिरीश मिश्र सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img