उत्तर प्रदेश, नोएडा: परिजन बोले, पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाश ने बुलंदशहर में किया सरेंडर

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैथली गांव में ताऊ-भतीजा हत्याकांड के बाद आरोपी प्रिंस भाटी के बुलंदशहर की कोर्ट में सरेंडर करने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की नाकामी बताया । परिजनों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाश ने सरेंडर किया है। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आरोपी को पकड़ा जा सकता था। वहीं गैंगस्टर मनोज नागर के गाजियाबाद की कोर्ट में सरेंडर की चर्चा रही। लेकिन जिले के पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर दिया। मामले में फरार बॉबी तोगंड और जितेंद्र भाटी का अबतक पता नहीं चला है।

मृतक छात्र दिपांशु के पिता अनूप ने बताया कि स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें आरोपियों को पकड़ने का झूठा आश्वासन दिया गया। घटना के बाद से कोई क्षेत्र में रहना नहीं चाहता है। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है। निचले स्तर के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहे। उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी गुमराह किया है।

पुलिस ने समय रहते आरोपी पर नहीं की कार्रवाई

मामले में कई आरोपी अब भी फरार हैं। आशंका है कि वह भी एक-एक कर सरेंडर कर सकते हैं। परिवार ने कहा कि अगर पुलिस चाहती, तो सभी आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर सकती थी। मृतक अजयपाल के भतीजे अनिल भाटी ने बताया कि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। जरूरत पड़ी तो सीएम से भी मुलाकात करेंगे।

जनप्रतिनिधियों से भी मिला आश्वासन

परिजनों का कहना है कि पुलिस छोटे-छोटे मामलों में मुठभेड़ कर आरोपियों को जेल भेज रही है। वहीं दो हत्या करने वाले हत्यारों ने पुलिस को चकमा देकर मंसूबों पर पानी फेर दिया है। परिवार के बच्चे डर के चलते पढ़ाई के लिए स्कूलों में भी नहीं जा पा रहे हैं। न हीं घर के बाहर घूमने फिरने खेलकूद तक भी नहीं जा पा रहे हैं। दूसरी तरफ फसल की बुवाई का समय है। खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। परिजन सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी के विधायक तेजपाल नागर से भी मिल चुके हैं। सभी ने आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों की ओर से आरोपी प्रिंस भाटी के अवैध हथियार रखने के संबंध में फायरिंग आदि की सूचना दी थी। मगर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई।

सोशल मीडिया पर न्याय की मांग

पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। परिवार ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही किसी के घर पर बुलडोजर चला। पुलिस अक्सर छोटी घटनाओं में त्वरित एक्शन दिखाती है, लेकिन इस दोहरे हत्याकांड में अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। परिवार ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।

क्या है मामला

सैथली गांव में दिवाली के दिन नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान गांव के ही प्रिंस, बॉबी तोगंड और मनोज नागर ने अजय पाल भाटी व उनके भतीजे दीपांशु भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img