Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 4.5 करोड़ से मॉडल रोड बनेगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 4.5 करोड़ से मॉडल रोड बनेगी
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -सेक्टर-126 में 500 मीटर लंबे हिस्से को चुना गया, मल्टी यूटिलिटी जोन में होगी तब्दील

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-126 में 500 मीटर लंबे हिस्से को 4.5 करोड़ रुपए की लागत से अपनी तीसरी “मॉडल रोड” में बदलने जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य पैदल यात्रियों, कार्यालय आने-जाने वालों और स्थानीय लोगों के लिए एक सुरक्षित, सुलभ और आकर्षक सार्वजनिक स्थान तैयार करना है।

यह सड़क ओरियन आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन की जा रही है। रोड का ये पैच एचसीएल कार्यालय और दूसरे एंड पर स्कूल के पास से होकर गुजरेगी। यहां कई इंडस्ट्री, स्कूल, कॉलेज और स्थानीय विक्रेता है। इस रोड पर यूटीलिटी को भूमिगत रखा जाएगा। ये यूटिलिटी डक्ट सड़क से दो मीटर गहराई में बनाया जाएगा, ताकि कोई भी समस्या आने पर सड़क को न खोदा जाए। डक्ट को खोलकर समस्या का निपटारा किया जा सके। यहां लाइटिंग केबल,बिजली केबल,वाटर सप्लाई लाइन, टेलीकॉम केबिल,गैस लाइन डक्ट में होंगी।

अन्य सड़कों से कैसे होंगी अलग
इस रोड पर थीम बेस्ड पेडस्ट्रीयन क्रासिंग, पाथ वे को शामिल किया गया है। इसके अलावा सड़क के किनारों पर मल्टी यूटिलिटी जोन में तब्दील किया जाएगा। जिसमें स्मार्ट पोल, स्ट्रीट बेंचें शामिल है। ग्रीन बेल्ट को शामिल किया गया है।

सड़क पर मिलेगी वाईफाई कनेक्टिविटी
सड़क को वाईफाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट बैंच, स्मार्ट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, अंडरग्राउंड डस्टबीन को भी शामिल किया गया है। इन सभी को मॉडल रोड में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट एटीएम, कियोस्क को भी शामिल किया गया है।

सुरक्षा भी होगी स्मार्ट
सड़क पर कोई घटना होती है तो इसकी लाइव मॉनिटरिंग के लिए आईएसटीएमएस है। इसके अलावा किसी महिला या किसी अन्य के साथ कोई घटना होती है तो सड़क किनारे पोल्स में पैनिक बटन दिया जाएगा। इस बटन को प्रेस करते ही सीधे कंट्रोल रूम और नजदीक के थाने में इसकी जानकारी मिल जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें