उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, राजधानी से 21 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा. हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस परियोजना के तहत नोएडा एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर पर एक स्टेशन बनाए जाने को टेंपरेरी मंजूरी दे दी है. इस फैसले से नोएडा एयरपोर्ट को तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. यात्री इसका सीधा लाभ उठा सकेंगे. इस प्रस्ताव के तहत हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली से चलकर महज 21 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगी. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, एयरपोर्ट का महत्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग ही होगा. यह पहला ऐसा एयरपोर्ट बन जाएगा कि जो कि रेल काॅरिडोर से सीधे जुड़ेगा.

गौतमबुद्ध नगर जिले में इस कॉरिडोर के तहत दो स्टेशन प्रस्तावित हैं, इसमें नोएडा सेक्टर-148 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सेक्टर 21 शामिल है. यह स्टेशन ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर के हिस्से के रूप में बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को मेट्रो, बस, टैक्सी और अन्य परिवहन सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा.दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर हरियाणा के रुंधी से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चोला तक प्रस्तावित है. इसी मार्ग में गौतमबुद्ध नगर का क्षेत्र भी आता है, जिससे नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना बनाई गई है.

जल्द होगा जमीन आवंटन

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि हाई स्पीड रेल स्टेशन को लेकर सहमति बन चुकी है. यीडा इस परियोजना को पूरा समर्थन दे रहा है. आगामी चरणों में जमीन आवंटन व डिजाइन प्लानिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img