Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा ई-बस नेटवर्क

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा ई-बस नेटवर्क
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इनमें से 200 बसें नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित होंगी, जबकि ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण 150-150 ई-बसों का संचालन करेंगे।

इस परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा रहा है। एसपीवी के बनने से परियोजना के काम में तेजी आने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट को अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्यों से भी सहयोग मांगा है। इसके तहत राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के परिवहन विभागों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य इन राज्यों की सरकारी बसों को सीधे नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचाना है।

इसके अतिरिक्त, एयरपोर्ट प्रबंधन ने ऐप-आधारित कैब कंपनियों के साथ भी अनुबंध किया है, जिससे यात्रियों को टैक्सी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। प्राधिकरणों के अधिकारियों के अनुसार, ई-बस सेवा शुरू होने से पर्यावरण को लाभ मिलेगा और एयरपोर्ट तक यात्रियों की पहुंच भी सुगम हो जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें